
बर्लिन, 10 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने त्यागपत्र दिलाने की बधाई दी है. अनेक वैश्विक नेताओं ने उनके नेतृत्व को परिवर्तनकारी मानते हुए भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विकास की सराहना की.
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, “आपको लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं.” उन्होंने भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की.
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के बीच साझेदारी नवीनीकरण की ओर बढ़ रही है, जिससे दोनों देशों की समृद्धि में योगदान होगा.
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भारत-ग्रीस के बीच सहयोग को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं.
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पीएम मोदी के कार्यकाल को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने उन पर लगातार विश्वास जताया है.
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने बार-बार उन पर विश्वास जताया है.
आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है.
अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने पीएम मोदी के नेतृत्व को “पूरी तरह परिवर्तनकारी” बताया. उन्होंने कहा कि 1.4 अरब लोगों के विश्वास के साथ 4,399 दिनों तक नेतृत्व करना बड़ी उपलब्धि है.
ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने गुजरात को आर्थिक शक्ति केंद्र बना दिया और पूरे भारत में विकास की नई दिशा दी.
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्र की सत्ता में 12 वर्ष पूरे किए, जिससे वह लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं.
–
डीएससी