भारत की प्रगति से परेशान विदेशी ताकतें, एकजुटता की आवश्यकता: आर.पी. सिंह

नई दिल्ली, ऑक्टोबर 21: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसमें प्रधानमंत्री का भाषण, अमित शाह की पंजाब यात्रा, मोहन भागवत का बयान, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का समर्थन शामिल है।

आर.पी. सिंह ने कहा, “अमित शाह ने पंजाब का दौरा किया। यह उनका दूसरा दौरा है। हमारा अभियान नशीले पदार्थों के खिलाफ है। अमित शाह ने वादा किया है कि 2029 तक हम पंजाब को नशा मुक्त बना देंगे। अगर जनता हमें आशीर्वाद देकर सत्ता में लाती है, तो हम यह कर दिखाएंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “भारत एक सांस्कृतिक देश है। जब भी हमारी संस्कृति पर हमला हुआ है, पूरा देश एकजुट होकर खड़ा रहा है। धर्म, जाति और पंथ को भुलाकर हम सब मिलकर उन लोगों को जवाब देते हैं जो हम पर हमला करते हैं। प्रधानमंत्री ने यही अपील की है। आज भी बाहरी ताकतें देश पर हमला करके अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 10-12 वर्षों में, वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ा है। आज दुनिया के जो देश नेतृत्व कर रहे हैं, वे नहीं चाहते कि भारत भी तरक्की करे। हमारी जीडीपी लगातार बढ़ रही है और भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए उसे अपना भी रहा है। इसी बात से विदेशी ताकतें परेशान हैं।”

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते पर बोलते हुए आर.पी. सिंह ने कहा, “हमने लगातार 38 देशों के साथ समझौते किए हैं। यह 39वां समझौता है, जो मुक्त व्यापार से जुड़ा है। भारत लगातार दुनियाभर में अपना नाम रोशन कर रहा है और वैश्विक स्तर पर व्यापार के नए रास्ते खुल रहे हैं।”

–

एससीएच/वीसी

Leave a Comment